मास्टर परिक्षित नेगी ने किया कमाल! राजस्थान का नाम रोशन, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 44वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के नन्हे निशानेबाज मास्टर परिक्षित नेगी ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सब यूथ वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में परीक्षित ने 400 में से 357 अंक अर्जित कर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
कोच राहुल सैनी ने परीक्षित के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अब तक का राजस्थान का सबसे उम्दा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र में इस स्तर पर क्वालीफाई करना गर्व की बात है और यह आने वाले समय में राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
वहीं, बचपन से परीक्षित का मार्गदर्शन कर रहे कुंवर नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि परीक्षित शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा है। उसकी लगन और अनुशासन ने आज उसे इस मुकाम तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षित ने अपने परिश्रम और जज़्बे से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।

More Stories
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…
श्यामपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर मकान मालिकों पर ठोका गया भारी जुर्माना, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही कार्यवाई…
मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ₹2,1,600 की स्मैक बरामद,एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी…