थाना सिडकुल,हरिद्वार पुलिस का दिवाली से पहले बड़ा धमाका,हरिद्वार की जनता को दिया दीपावली का स्पेशल गिफ्ट, दिवाली से पहले 32 मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल, नवरात्रि में भी लौटाए थे 70 फोन,ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले लगभग 2.5 दर्जन खोए फोन,खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़,₹8 लाख से अधिक कीमती कुल 32 मोबाइल किए बरामद,खोए मोबाइल तलाशने में मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 32 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यो से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹ 8 लाख से अधिक आंकी गई।
अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरो पर थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिसपर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।
नोट- हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा करा दें।
*पुलिस टीम*
1-ASP निशा यादव IPS
2-ASP जितेंद्र चौधरी IPS
3-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
4-हे0का0 विवेक यादव
5-हे0का0 324 देवेन्द्र चौधरी
6-म0का0 1209 निधि

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,