जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे और उन्हें मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी। उन्होंने प्रधानाचार्य व भोजन माताओं को निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कक्षा-कक्षों की पट्टियाँ लगाने, आवश्यक मरम्मत कार्यों एवं फर्नीचर की कमी को पूरा करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज परिसर एवं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए चारदीवारी निर्माण के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,