रानीपुर पुलिस की नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही जारी,एक तस्कर को अवैध चरस के साथ धर दबोचा,आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम अवैध चरस बरामद की।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।”
““इसी अभियान के क्रम में कल दिनांक 11.09.2025 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा पुनः नशा तस्करो के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा भाईचारा ढाबे के पास नहर पटरी पर जमालपुर जाने वाला कच्चा रास्ता से एक आरोपी *आकिल उर्फ गोटी पुत्र फिरदौस निवासी नई मस्जिद के पास ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष* को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से *कुल 103 ग्राम अवैध चरस (कीमती लगभग 30,000/- रू0)* की बरामदगी की गयी।”
“““गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि मै गलत संगति मे पड़ने के कारण नशा करना सीख गया था, सस्ता नशा करने के लिये मे गांव के पास के जंगल से भांग के पोधो के पत्तो को मसलकर उससे चरस निकाल कर लाता हूं, इनमे से कुछ चरस पी लेता हूं तथा कुछ बेच देता हूं । रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी आकिल उर्फ गोटी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 378/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।””
*गिरफ्तार आरोपी*
1- आकिल उर्फ गोटी पुत्र फिरदौस निवासी नई मस्जिद के पास ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी-* कुल 103 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 30,000/- रू0)*
*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट थाना रानीपुर
3- कां0 176 गम्भीर तोमर, कोतवाली रानीपुर
4- कां0 1430 करम सिंह, कोतवाली रानीपुर

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,