कोतवाली गंगनहर,एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में नशा तस्करों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी,कोतवाली गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 110.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को दबोचा,कहाँ से जुड़ें हैं नशे के सौदागरों के तार, पुलिस कर रही गहन पूछताछ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, स्मैक, चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 10.09.2025 को थाना क्षेत्रांतर्गत रामपुर कलियर मार्ग सोनाली पुल, रामपुर रुड़की पर दौराने चेकिंग पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को 110.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा गया।
व्यक्ति के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 443/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
उस्मान उर्फ माना, पुत्र तालिब, निवासी गढी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 38 वर्ष।
*बरामदगी –*
110.53 ग्राम अवैध स्मैक।
*पुलिस टीम –*
1. उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट
2. हेड कांस्टेबल इसरार
3. नितिन
4. कांस्टेबल रणवीर
5. कांस्टेबल मनमोहन

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,