तनवीर अली हरिद्वार।
सुरक्षित बचपन अभियान: प्रधान न्यायाधीश अजय चौधरी व DLSA सचिव सिमरनजीत कौर ने बच्चों को दिए सुरक्षा के गुर; हरिद्वार के 28 स्कूलों में जागरूकता शिविर, 21500 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित, बच्चों को कानूनी अधिकार, सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी…
हरिद्वार:- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नई दिल्ली) एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (नैनीताल) के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के पांचवें दिन आज जनपद हरिद्वार में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति, एस.जे.पी.यू. और जिला प्रोबेशन कार्यालय के सहयोग से जिले के 28 से अधिक विद्यालयों में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 21,500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को दिए कानूनी अधिकार और सुरक्षा के गुर
अभियान के तहत पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हरिद्वार श्री अजय चौधरी (H.J.S.) ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह अधिनियम, साइबर अपराध, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, बालकों के विधिक अधिकारों और ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के कानूनी सवालों के बड़े सरल तरीके से जवाब दिए। इस दौरान पुलिस लाइन के इंचार्ज भी उपस्थित रहे।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने डी.पी.एस. स्कूल (दौलतपुर) और अन्य शिविरों में बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों से अवगत कराया। इसके साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए:
- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 1930
- नालसा (NALSA) हेल्पलाइन नंबर: 15100
इसके अतिरिक्त, रुड़की और लक्सर तहसीलों के विभिन्न विद्यालयों में भी माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा पैनल अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों और पी.एल.वी. (PLV) के सहयोग से जागरूकता शिविर लगाए गए।
इन प्रमुख विद्यालयों में गूंजी जागरूकता की गूंज
इस महाअभियान में जनपद के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें प्रमुख रूप से:
- पुलिस मॉडर्न स्कूल (रोशनाबाद)
- दिल्ली पब्लिक स्कूल (दौलतपुर व सेक्टर-3 बीएचईएल)
- शिवडेल स्कूल (सेक्टर-1, बीएचईएल)
- स्वामी दर्शनानंद उ.मा.वि. गुरुकुल विद्यालय (ज्वालापुर)
- हरिद्वार विद्या विहार एकेडमी (ज्वालापुर)
- सावित्री शिक्षा सदन (राव वाली महदूद)
- गुरु नानक एकेडमी (सेक्टर-2, बीएचईएल)
- हायर सेकेंडरी स्कूल गुरुकुल कांगड़ी, सहित कुल 28 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

More Stories
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी सोनिका ने संभाला मोर्चा, बैरागी कैंप और कनखल क्षेत्र का लिया जायजा;पुलों और संपर्क मार्गों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश,घाटों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा है पहली प्राथमिकता…
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियाँ: अथर अंसारी बने हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष, पार्टी को सोशल मीडिया के जरिए मजबूत करने का लिया संकल्प…
आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव 1 नवंबर को; अध्यक्ष पद पर दो दिग्गजों का होगा सीधा मुकाबला, 66 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग…