शासन के निर्देशों के अनुपालन में खनन विभाग की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,खनन विभाग द्वारा अवैध खनन कर रहे तीन स्टोन क्रेशर को किया गया सीज,
हरिद्वार दिनांक 10 सितंबर 2025
जिला खनन अधिकारी हरिद्वार मोहम्मद काजिम रजा ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन न हो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार के तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर एवं ग्राम महतौली में अवैध खनन की दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हुई जिसके क्रम में उनके द्वारा एवं भूतत्व खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के नेतृत्व में विभागीय दल के द्वारा तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर स्थित मै0 लिमरा स्टोन क्रेशर, ग्राम महतौली स्थित मै0 दून स्टोन क्रेशर एवं श्री साईं स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उक्त तीनों स्टोन क्रेशरो को मौके पर पैमाशी की गई तथा उक्त क्रेशरो को मौके पर सीज करते हुए उनकी ई-रवान्ना आई0डी0 को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

More Stories
सुरक्षित बचपन अभियान: प्रधान न्यायाधीश अजय चौधरी व DLSA सचिव सिमरनजीत कौर ने बच्चों को दिए सुरक्षा के गुर, हरिद्वार के 28 स्कूलों में जागरूकता शिविर, 21500 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित…
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी सोनिका ने संभाला मोर्चा, बैरागी कैंप और कनखल क्षेत्र का लिया जायजा;पुलों और संपर्क मार्गों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश,घाटों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा है पहली प्राथमिकता…
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियाँ: अथर अंसारी बने हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष, पार्टी को सोशल मीडिया के जरिए मजबूत करने का लिया संकल्प…