तनवीर अली’– समीपवर्ती वन विभाग के टांडा रेंज में सड़क किनारे एक गुलदार का शव मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग को गुलदार का शव देर सायं बरामद हुआ जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां पशु चिकित्सालय के चार से पांच चिकित्सकों की मौजूदगी में गुलदार का पोस्टमार्टम किया गया।
वहीं वन विभाग के एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मृत गुलदार 3 से 4 वर्ष की मादा थी उसके शरीर पर लगी चोटों से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी वाहन से टकरा कर इसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के असली कारण का पता चल पायेगा।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,