तनवीर अली हरिद्वार:-आला अधिकारियों के निर्देश पर हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में द्रव्य और मादक पदार्थो की अवैध बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए गए अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व उसके विरुद्ध निरोधात्मक अभियान को लगातार जारी रखते हुए एक अभियुक्त मोहित पुत्र जोत सिंह निवासी धारीवाल थाना पथरी हरिद्वार को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम धारीवाला से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
Si चरण चौहान चौकी प्रभारी फेरुपुर थाना पथरी।
कॉन्स्टेबल राजीव,कॉन्स्टेबल मनोहरी शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,