उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद,शातिर परीक्षार्थियों को हाईटेक तरीके से करा रहे थे नकल…

तनवीर अली हरिद्वार।

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद,शातिर परीक्षार्थियों को हाईटेक तरीके से करा रहे थे नकल…

हरिद्वार/देहरादून:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की कार्ययोजना के क्रम में, राज्य और केंद्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोहों के खिलाफ एसटीएफ (STF) ने शिकंजा कसना जारी रखा है। इसी कड़ी में, एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टीम ने फरवरी 2026 में आयोजित एसएससी (SSC) मल्टीटास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एवं हवलदार ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और वांछित सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में एसटीएफ अब तक कुल 7 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

​अभियान एवं गिरफ्तारी विवरण

​एसटीएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एसएससी एमटीएस एवं हवलदार परीक्षा में नकल कराने के संबंध में कोतवाली नगर देहरादून में मुकदमा अपराध संख्या 58/2026 और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वांछित अभियुक्त अंकित कुमार (पुत्र अनिल पासवान, निवासी- मुगलसराय, जनपद चंदौली, उत्तर प्रदेश) को दिल्ली से धर दबोचा गया।

​जांच में यह भी सामने आया कि यह अभियुक्त नवंबर 2025 में आयोजित एसएससी टियर-1 एमटीएस एवं क्लैरिकल परीक्षा में हुई नकल के मामलों में भी वांछित चल रहा था।

​नकल का हाईटेक तरीका

पकड़ा गया अभियुक्त अंकित कुमार संबंधित परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त था। उसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थियों के आईडी कार्ड चेक करने और परीक्षा केंद्र पर निगरानी रखने की थी, लेकिन उसने अपने पद का दुरुपयोग किया। अभियुक्त द्वारा परीक्षा केंद्र पर लगाए गए कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस पाने के लिए आईपी (IP) एड्रेस नकल कराने वाले गिरोह के मुख्य सदस्यों को भेजा गया था, जिसके जरिए शातिर परीक्षार्थियों को हाईटेक तरीके से नकल करा रहे थे।

​बरामदगी

  • ​01 मोबाइल फोन (जिसका उपयोग गिरोह के संपर्क में रहने और तकनीकी साक्ष्य छिपाने के लिए किया जा रहा था)।

​विशेष एसटीएफ टीम

​इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे:

  1. ​श्री परवेज अली (पुलिस उपाधीक्षक, STF/ANTF)
  2. ​उ0नि0 दीपक मैठाणी
  3. ​हे0का0 प्रमोद
  4. ​का0 प्रदीप
  5. ​का0 रवि पंत

​रिपोर्ट: तनवीर अली, पत्रकार (हरिद्वार) — लाइव 100 टीवी न्यूज़

You may have missed