जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोबाइल चोर 30 हजार के चोरी हुए आईफोन के साथ गिरफ्तार; एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में चलाया गया विशेष अभियान,पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुआ खुलासा…

तनवीर अली हरिद्वार।

जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोबाइल चोर 30 हजार के चोरी हुए आईफोन के साथ गिरफ्तार; एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में चलाया गया विशेष अभियान,पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुआ खुलासा…

​लक्सर / रुड़की:

उत्तराखंड रेलवे पुलिस (GRP) ने यात्रियों का सामान चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन और कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जीआरपी लक्सर पुलिस टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया महंगा एप्पल (iPhone) मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

​क्या था पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वादी शगुन कुमार पुत्र श्री चेतराम सिंह, निवासी छजलैट (मुरादाबाद) ने जीआरपी चौकी रुड़की में एक लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय रेलवे स्टेशन रुड़की पर ट्रेन संख्या 13307 (गंगा सतलुज एक्सप्रेस) में किसी अज्ञात चोर ने उनका कीमती आईफोन चोरी कर लिया है। वादी की शिकायत पर GRP थाने में मु.अ.सं.- 30/2026, धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुआ खुलासा

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, रेलवेज, सुश्री अरुणा भारती के सख्त आदेशों और पुलिस उपाधीक्षक श्री अनुज कुमार के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गए माल एवं मुलजिमों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

​गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को रेलवे स्टेशन रुड़की (किलोमीटर खंभा संख्या 1006) के पास से अभियुक्त मौ. मोईन पुत्र मतलूब (निवासी: मौ. कुंडीस्तान, रामपुर चुंगी, थाना कोतवाली गंगनहर, रुड़की, हरिद्वार, उम्र करीब 28 वर्ष) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गया एप्पल आईफोन (कीमत करीब 30,000 रुपये) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह मोबाइल रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री का चोरी किया था।

​न्यायालय में पेशी और आपराधिक इतिहास की छानबीन

​पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही, आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

​सराहनीय भूमिका निभाने वाली गिरफ्तारी टीम:

​इस सफल खुलासे को अंजाम देने वाली GRP लक्सर क्षेत्र की पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे:

  1. ​अ.उ.नि. सुशील कुमार तिवारी (प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की)
  2. ​हे.का. 03 सतवीर सिंह
  3. ​हे.का. 32 अनिरुद्ध त्यागी
  4. ​कां. 8 विनोद कुमार
  5. ​कां. 43 चंद्रकिरण

You may have missed