तनवीर अली :— जनपद में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला अली खा से 3 नशा माफियाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लाख की स्मैक बरामद की है।
गौरतलब रहे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर संपूर्ण जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद जहां नशे पर काफी हद तक अंकुश लगा है तो वही पुलिसिया कार्यवाही से नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है बीती रात कोतवाली काशीपुर द्वारा नशे के खिलाफ अभियान में एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहल्ला अली खां में छापामार कार्रवाई करते हुए 3 नशा माफिया को गिरफ्तार किया है जिन के कब्जे से पुलिस को लगभग (225) ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख बताई जा रही है पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है इस दौरान कोतवाली काशीपुर के प्रभारी जी बी जोशी ने बताया कि काशीपुर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,