ए.आर.टी.ओ. (ए) श्री निखिल शर्मा द्वारा जनपद में स्थित विभिन्न वाहन डीलरशिप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मारुति, किया, टाटा एवं महिंद्रा डीलरशिप का परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत निम्न निर्देश दिए गए—
1. आर.टी.ओ. कर दर (Tax Rate) की सूची प्रत्येक डीलरशिप परिसर में स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए।
2. यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन बिक्री की तिथि से अधिकतम 7 दिनों के भीतर वाहन का पंजीकरण (Registration) कराया जाए।
3. कोई भी अपंजीकृत वाहन शो-रूम से बाहर न ले जाया जाए।
4. वाहन का समस्त विवरण सही एवं पूर्ण रूप से वाहन पोर्टल (Vahan Portal) पर दर्ज किया जाए।
5. अन्य आवश्यक निर्देश समय-समय पर डीलरशिप को उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उनका पालन अनिवार्य होगा।
6. डीलरों को निर्देशित किया गया कि कम्प्लायंस रिपोर्ट 7 दिन के भीतर ए.आर.टी.ओ. कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,