हरिद्वार पुलिस,पुलिस व जनता के बीच बेहतर संबंध और विश्वास के निर्माण हेतु हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल का दूसरा दिन*
*थाना दिवस के अवसर पर कोतवाली रानीपुर पहुंचे ASP जितेंद्र चौधरी*
*थाना दिवस पर उपस्थित पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई*
*पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक थाने में माह में एक बार किया जाएगा उच्च अधिकारी द्वारा “थाना दिवस” का आयोजन*
*महत्वपूर्ण व संवेदनशील प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कृत कार्रवाई से शिकायतकर्ता को किया जाएगा सूचित*
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद व विश्वास निर्माण हेतु थाना दिवस का आयोजन कर सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है।
इस पहल के तहत आज ASP जितेंद्र चौधरी द्वारा कोतवाली रानीपुर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया। जिसमे आमजनता की कुल 12 शिकायतों को सुना गया जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
थाना दिवस जनपद के सभी थानों में अलग-अलग तिथियों में आयोजित किया जाएगा, जिससे फरियादियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और नजदीकी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
इस पहल से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास का निर्माण हो रहा है, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सुधार होगा।
उक्त अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, समस्त चौकी इंचार्ज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…
SMAU इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स का दीपावली मिलन 2026-उत्सव होटल गार्डन व्यू में धूमधाम से हुआ संपन्न, डॉ. राज अरोड़ा और सुयश वालिया के मार्गदर्शन में सजा पारिवारिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुतियों और संगीत ने मोहा मन…