कोतवाली रानीपुर,लावारिस हालत में घूम रहे नाबालिग बालक को उसके परिजनो से मिलाया,भगत सिंह चौक के पास लावारिस अवस्था में घूमते हुये मिला था बालक,काफी प्रयासो के उपरान्त बालक के परिजनो की जानकारी कर परिजनो के सुपुर्द किया।
दिनांक 25.08.2025 को कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि भगत सिंह चौक के पास एक अबोध बालक उम्र करीब 10-12 वर्ष लावारिस अवस्था में घूम रहा है, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बालक को सुरक्षा के दृष्टिगत सरंक्षण में लेकर उक्त अबोध बालक से पूछताछ की गयी तो उक्त बालक मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपना नाम पता एवं परिजनो की जानकारी नही दे पा रहा था।
रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त बालक के परिजनो की काफी खोजबीन/तलाश की गयी, एवं आस पास के थाना/चौकियो से भी जानकारी की गयी। रानीपुर पुलिस द्वारा काफी प्रयासो के उपरान्त आज दिनांक 26.08.2025 को उक्त बालक के सुल्तानपुर आदमपुर थाना लक्सर हरिद्वार का होने की जानकारी हुई, जिस पर पुलिस ने उक्त बालक के परिजनो को थाने पर बुलाकर बालक को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया।
जिस पर बालक के परिजनो द्वारा बालक मिलने की खुशी जाहिर करते हुये हरिद्वार पुलिस की प्रसंशा करते हुये धन्यवाद किया गया।
*पुलिस टीम-*
1- कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- का0 679 कुलदीप, कोतवाली रानीपर
3- का0 1165 अरूण कैन्तूरा, कोतवाली रानीपुर
4- म0 का0 अनीता गुसांई, कोतवाली रानीपुर

More Stories
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…
SMAU इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स का दीपावली मिलन 2026-उत्सव होटल गार्डन व्यू में धूमधाम से हुआ संपन्न, डॉ. राज अरोड़ा और सुयश वालिया के मार्गदर्शन में सजा पारिवारिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुतियों और संगीत ने मोहा मन…