कोतवाली नगर,हरिद्वार पुलिस ने शराब पीकर गाडी चलाने वाले ग्यारह (11) वाहन( दो कार, दो ई रिक्शा , सात मो0सा0)को किये सीज,वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस, निरस्तीकरण की कार्यवाही जारी,45 चालकों के किये मौके पर चालान संयोजन शुल्क ₹24500/वसूला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे मे वाहन चलाना, ओवरस्पीड, नो एण्ट्री प्रतिषेध, गलत दिशा से वाहन चलाना, रैश ड्राईविंग, स्टैड ड्राईविंग, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये थे।
उक्त निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनाँक 22-08-25 को कोतवाली नगर पर वाहन चैकिंग हेतु टीमे गठित कर चण्डीचौक , ब्रह्मपुरी तिराह / रोडवेज बस अड्डा , पर रात्रि तक चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों 11व्यक्तियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर (11) वाहन जिसमें ( दो कार, दो ई रिक्शा, सात मो0सा0, )सीज किये गये।
उक्त चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस, निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं व 45 चालान मौके पर ही संयोजन शुल्क ₹24500-/ रुपये वसूला गया अभियान जारी रहेगा ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,