AHTU हरिद्वार,SSP हरिद्वार के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद हरिद्वार की बड़ी सफलता,जयपुर राजस्थान से लापता बालिका को हरिद्वार पुलिस ने किया हरकी पैड़ी से किया था रैस्क्यू,पिता द्वारा पढ़ाई के विषय में डांटने पर घर से हरिद्वार पहुँची थी बालिका,हरिद्वार पुलिस द्वारा बालिका की सूचना पर ख़ुश हुए परिजन,वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (IPS) के दिशा-निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार ने सराहनीय कार्य करते हुए एक लापता बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया।
दिनांक 23/08/2025 की सुबह ग्राम कालवार जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले परिवार के जीवन में खुशियां लौट आईं जब उनकी लापता बालिका (काल्पनिक नाम अंशिका आयु 14 वर्ष पुत्री राकेश धानका) को परिजनों से मिलवाया गया।
यह बालिका दिनांक 19/08/2025 से घर से लापता हुई थी। एएचटीयू टीम ने बालिका को हर की पौड़ी क्षेत्र से अत्यंत दयनीय, गुमसुम और मायूस अवस्था में गंगा घाट के किनारे से रेस्क्यू किया।
बालिका की बुआ प्रेमा व ताऊ तूफान मल ने बताया कि बालिका की माता का लगभग छह माह पूर्व बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया था। इससे बालिका मानसिक रूप से आहत थी। पिता द्वारा पढ़ाई के विषय में डांटे जाने पर मानसिक तनाव के कारण बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई और देर रात तक वापस न लौटने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कालवार, जयपुर FIR संख्या 0290/2025 में दर्ज कराई गई।
स्थानीय पुलिस ने तलाश की, किंतु कोई सफलता नहीं मिली।
जब एएचटीयू हरिद्वार द्वारा बालिका के सकुशल मिलने की सूचना परिजनों को दी गई तो परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
बालिका के परिजन एवं थाना कालवार, जयपुर के विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक अभिषेक स्वामी हरिद्वार पहुंचे।
सभी विधिक कार्यवाही एवं काउंसलिंग उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेशानुसार बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालिका के परिजनों ने बालिका के सकुशल मिलने पर हरिद्वार पुलिस (AHTU) के मानवीय सहयोग और तत्परता की खुले दिल से प्रशंसा की।
जयपुर पुलिस से निरीक्षक कविता शर्मा ने भी हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सहयोग के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
*पुलिस टीम-*
1. हे0का0 राकेश कुमार
2. हे0का0 विनीता सेमवाल
3. का0 मुकेश कुमार
4. का0 दीपक चन्द
5. का0 जयराज सिंह
6. म0का0 शशिबाला
7. म0का0 गीता देवी

More Stories
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…