कोतवाली ज्वालापुर,नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस ने चलाया ड्रग फ़्री देवभूमि अभियान,ज्वालापुर पुलिस द्वारा मोहल्ला सुभाष नगर में आयोजित की गई बैठक,बैठक के दौरान नशे से होने वाले दुष्परिणामों, साइबर अपराध एवं ऑपरेशन कालनेमि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई*
ऑपरेशन ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में सुभाष नगर ज्वालापुर में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम।
आज दिनांक 23.08.2025 को ज्वालापुर सुभाष नगर में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मोहल्ला वासियों को अवैध मादक पदार्थों के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें साइबर धोखाधड़ी तथा कालनेमी (ढोंगी बाबाओं) से बचाव के उपायों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
यदि कोई व्यक्ति नशा कारोबारियों की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, नशा बेचने/करने वालों की सूचना पुलिस को तुरंत उपलब्ध कराने की अपील भी की गई।
साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा किसी भी परिस्थिति में ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने हेतु चेताया गया। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी में मौजूद सभी नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान एवं प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

More Stories
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…