रानीपुर कोतवाली पुलिस अवैध खनन के विरूद्ध की कार्यवाही*
*छापेमारी के दौरान 02 ट्रेक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में किया सीज ”*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध लगातार छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 20.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर दादूपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचनाऐं प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुये सलेमपुर दादूपुर से कुल 02 ट्रैक्टर ट्रालियाँ 1- ट्रैक्टर ट्राली के चालक शाहिद पुत्र मुकर्रम नि0 सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार, 2- ट्रैक्टर ट्राली बिना नम्बर के चालक सालिब पुत्र साजिद नि0 सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार को अवैध खनन ले जाते हुये पकडा गया।
जिसमें अवैध मिट्टी/रेत भरी हुयी थी, मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त टैक्ट्रर ट्रालियो को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया, एवं अवैध खनन के संबंध में उप जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जा रही है ।
*सीज वाहन-*
1- ट्रैक्टर ट्राली नं0 UK 08 BF 9037
2- एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नम्बर
*पुलिस टीम-*
1. कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट
3. का0 नरेन्द्र राणा,
4. का0 अमित राणा,

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।