छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार नेहा झा के नेतृत्व में हरिद्वार में स्कूल बसों पर विशेष प्रवर्तन अभियान – सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का सख्ती से पालन
हरिद्वार: छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार नेहा झा के नेतृत्व में आर आई हरिद्वार आनंद वर्धन तथा जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक के द्वारा 02 दिवसीय संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया।उपरोक्त अभियान में टी एस आई अश्विनी कुमार,टी एस आई आनंद असवाल तथा टी एस आई नरेश नेगी , टी ए आई अनिल कुमार टी सी सुभाष कुमार टीसी अनिल कुमार टी सी उत्तम कुमार आदि शामिल रहे। इस अभियान में जगजीतपुर, बहादराबाद, ज्वालापुर एवं सिडकुल क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान निम्न सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन बिंदुओं का पालन सुनिश्चित किया गया:
स्कूल बस पीले रंग की हो तथा आगे-पीछे “SCHOOL BUS” अंकित हो
वाहन की खिड़कियों पर आयरन रोड्स और जाली लगे होने चाहिए।
चालक का न्यूनतम आयु 25 वर्ष एवं 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य
वैध परमिट, फिटनेस, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र
स्पीड गवर्नर (अधिकतम गति 40 किमी/घंटा), जीपीएस डिवाइस व सीसीटीवी
बस में फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर एवं इमरजेंसी एग्जिट
छात्र संख्या सीटिंग क्षमता से अधिक न हो
महिला अटेंडेंट की व्यवस्था
जांच के दौरान:
➡ 50 चालान किए गए
➡ 5 स्कूल वाहन सीज की गईं नियम उल्लंघन पर
एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,