नशा तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन*
*अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 03 लाख रू0 मूल्य की 11.65 ग्राम स्मैक हुई बरामद*
*अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल*
*कोतवाली ऋषिकेश*
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025“* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक: 17-08-2025 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणी घाट के निकट आस्था पथ से 01 नशा तस्कर सागर जायसवाल पुत्र श्री स्व0 श्री रामनारायण जायसवाल को लगभग साढे 03 लाख रू0 मूल्य की 11.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा नशा करने वाले स्थानीय लोगो को उक्त स्मैक बेचने के लिए लाना बताया गया, अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सागर जायसवाल पुत्र श्री स्व0 श्री रामनारायण जायसवाल निवासी 391 बनखण्डी, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र -28 वर्ष
*बरामदगी:-*
11.65 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य लगभग 03 लाख 50 हज़ार रू0)*
*आपराधिक इतिहास :-*
1- मु0अ0सं0- 582/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 विनीत कुमार
3- का0 रूपेश कुमार

More Stories
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…