रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना में शामिल अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी व नगदी हुई बरामद,अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल*
थाना रायपुर,वादी श्री नवीन कुमार निवासी 161 भगत सिंह कालोनी रायपुर द्वारा थाना रायपुर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि वे अपने परिवार के साथ मन्दिर गये हुए थे, इस दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा वादी के घर का ताला तोडकर घर से ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर सुसंगत धाराओं में चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धोंके सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्धों की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ मे प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान सिक्यूआई तिराहा लाडपुर के पास से दिनांक: 06-05-2025 को अभियुक्त शोयब खान को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी का सामान व नगदी बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो रंगाई पुताई का काम करता है तथा नशे का आदी है। भारी बरसात में कोई काम न होने के कारण आर्थिक तंगी के चलते अभियुक्त द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं तथा अन्य खर्चों की पूर्ति के लिये चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शोयब खान पुत्र जफ्फार खान निवासी मछली बाजार नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उ0प्र0 हाल निवासी नियर मस्जिद भगत सिंह कालोनी, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
*बरामदगी:-*
01- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख रू0
02- 12210 /- रूपये नगद,
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सुमेर सिंह
2- का0 प्रदीप
3- का0 सुरेश रमोला

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…