छोटा हाथी चोरी करने वाले शातिर चोर को किया अवैध चाकू के साथ धर दबोचा,आरोपी की निशादेही पर चोरी हुआ छोटा हाथी बरामद।
कोतवाली रूडकी पर दिनाँक 10/07/2025 को वादी मुकदमा श्रीराम कुमार पुत्र नकली राम निवासी मिलापनगर ढण्डेरा कोतवाली रुडकी जिला हरिद्वार ने तहरीर दी की दिनाँक 23/06/2025 को अज्ञात चोर के द्वारा वादी के घर के सामने से छोटा हाथी चोरी कर ले जाने के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी के द्वारा टीम का गठन किया गया घटना का अनावरण हेतु टीम के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम व मुखबिरान को मामूर किया गया जिसके क्रम मे दिनाँक 06.08.2025 को गठित टीम के द्वारा साजिद पुत्र यामीन नि0 पीरगढ़ी कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार को शहनाई गार्डन के सामने आम के बगीचे से ढण्डेरा रुडकी से अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया।
बाद पूछताछ साजिद उपरोक्त के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित छोटा हाथी चोरी करना बताया। व जिसे घटना के बाद मंगलौर ले जाकर पुलिस के डर से वही छोड़कर भागना बताया। आरोपी की जानकारी के अनुसार छोटा हाथी को कोतवाली मंगलौर से बरामद किया गया ।
*आरोपी का विवरण*
साजिद पुत्र यामीन नि0 पीरगढ़ी कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
1–छोटा हाथी एक अदद चाकू नाजायज।
*पुलिस टीम का विवरण*
1 उ0नि0 चन्द्रमोहन
2 हे0का0 युनुस बेग
3 का0अनिल चौहान
4 का0 रंगमोहन

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…