जनपद चम्पावत,नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस का जीरो टॉलेरनस_ नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार,ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस,नशा तस्करों के विरूद्ध एसपी चम्पावत की सर्जिकल स्ट्राईक जारी- आठ लाख रुपये की अवैध चरस बरामद,कुल 4.030 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक 01.08.2025 को *सुश्री वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर* के निर्देशन में *कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम तथा एसटीएफ कुमायूं यूनिट की टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान* के दौरान टनकपुर स्टेडियम को जाने वाली गली के पास से *अभियुक्तगणों को कुल 4.030 किलोग्राम अवैध चरस* के साथ गिरफ्तार किया गया है।*
उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत में *अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है*।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. कबीर गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल निवासी ग्राम गर्ब्यांग थाना धारचूला जिला पिथौरागढ उम्र 52 वर्ष
2. जय बहादुर धामी पुत्र अंगबहादुर धामी निवासी ग्राम सालकाट्य थाना झापा जिला बजांग राज्य सुदूर पश्चिचिमी नेपाल उम्र – 29 वर्ष
*बरामदगी का विवरण* – अभियुक्त कबीर गर्ब्याल उपरोक्त के पास से 3.150 किलोग्राम व अभियुक्त जयबहादुर धामी के पास से 880 ग्राम कुल 4.030 किलोग्राम अवैध चरस
*अपील*- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें।
*जनवरी 2025 से अब तक मादक पदार्थों की बरामदगी का विवरण*
बरामद चरस- 16.58 kg
बरामद स्मैक/हेरोइन – 632.13 ग्राम
बरामद एमडीएमए- 5.789 किलोग्राम
बरामद अफीम- 986 ग्राम
*पुलिस टीम*
1- श्री चेतन रावत (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर)
2- श्री पूरन सिंह तोमर (वरिष्ठ उ0नि0 कोतवाली टनकपुर)
3- श्री विपिन चंद्र जोशी (उ0नि0 एसटीएफ कुमाऊं यूनिट)
4-हे0का0 63 जगबीर सिंह (कोतवाली टनकपुर)
5- हेड कांस्टेबल कमल कुमार (कोतवाली टनकपुर)
6- हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी (एसटीएफ)
7- हेड कांस्टेबल किशोर कुमार (एसटीएफ)
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक-02/08/2025

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,