सम्मान समारोह में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित*
हरिद्वार 25 जुलाई 2025– पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को सम्मानित किया गया। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद शुक्रवार को श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी करने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हौसला अफजाई की। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम मयूर दीक्षित ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का कांवड़ मेला ऐतिहासिक रूप से अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा। यह सब प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और अन्य विभागों की संयुक्त टीम वर्क और समर्पण भावना से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा रही। जिसमें हम सफल रहे। मेले में सहयोग और सम्मान करने पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी का डीएम ने आभार व्यक्त करते है। साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कुंभ, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा में बड़ा योगदान रहता है। कहा कि समाजसेवा में श्रीमहंत हमेशा तैयार रहते है। कहा कि कांवड़ मेले के दौरान हर पहलू पर बारीकी से निगरानी रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया गया। हरिद्वार में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करना एक चुनौती था। लेकिन पूरे पुलिस बल ने एक टीम की तरह कार्य कर इसे सफल बनाया। वहीं विशिष्ठ अतिथि मेयर किरण जैसल ने भी श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि इस बार का कांवड़ मेला पूर्ण सकुशल और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ है। जो काम प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी कर रहे है। ऐसा काम पहले कभी नहीं हुआ। कांवड़ मेले के लिए मैं सीएम धामी का विशेष धन्यवाद करता हूं। सीएम के मार्गदर्शन में यह सब संभव हो पाया। कहा कि कांवड़ मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे, लेकिन कहीं कोई अव्यवस्था या बड़ी घटना नहीं घटी। यह हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण का परिणाम है।कार्यक्रम का संचालन एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया।
इस दौरान अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, श्रीमहंत राजगिरि,ट्रस्टी अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
इन्हें समारोह में सम्मानित किया
एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव मनीष सिंह, एमएनए नंदन कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एडीएम एफआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसडीएम जितेंद्र सिंह, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट, सीएमओ आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, अमरजीत सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…