नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन जारी,01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद।
कोतवाली डोईवाला।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक सिद्ध करने तथा वर्तमान में गतिमान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चैकिंग के दौरान डोईवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 25-07-2025 को रामलीला ग्राउन्ड के पास, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला से अभियुक्ता शान्ती देवी पत्नी श्री मंगल साहनी निवासी मंजनू वाली गली केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून से 01 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 204/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
शान्ती देवी पत्नी श्री मंगल साहनी निवासी मंजनू वाली गली केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला
*बरामदगी:-*
01 किलो 510 ग्रा0 गांजा
*पुलिस टीम:-*
01- उ0नि0 राजनारायण व्यास
02- महिला कानि0 गुलनाज
03- कानि0 राजू कुमार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,