कोतवाली ज्वालापुर,हरिद्वार पुलिस द्वारा 02 मोटर साइकिल चोर को धर दबोचा,आरोपियों के कब्जे से 01अदद मोटरसाइकिल का फ्रेम/खुले पार्ट्स बरामद,कुछ ही घंटो में चोरी की मोटर साइकिल का फ्रेम खुले पार्ट्स बरामद कर 02 शातिर चोरो को धरा।
दिनांक 25/07/2025 को वादी लक्ष्मण सिंह पुत्र लोका सिंह निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल (splendar) रंग काला को दिनांक 24/07/25 को लाल मंदिर कॉलोनी से चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोक थाम/अनावरण हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण/अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर व गठित टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गठित टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया/कड़ी सुराग राशि पता रसी कर/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उक्त के क्रम में दिनांक25-26/07/25 को 02 आरोपियों 1-साहिल पुत्र सनव्वर 2-विशाल कुमार पुत्र तिलक राम को मय चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के खुले पार्ट्स चेसिस फ्रेम साथ जटवाड़ा पुल निकट कावड़ मार्ग से पकड़ा गया।
*नाम पता आरोपी*
1-साहिल पुत्र सनव्वर निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
2-विशाल कुमार पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला पावधौई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
*बरामदगी*
01अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के खुले पार्ट्स चेसिस फ्रेम बरामद।
*पुलिस टीम*
1-उप नि0 मनीष भंडारी
2-अ0उ0नि0अनिल सैनी
3-हेड कां0 हिमेश चंद्र
4-कां0 दिनेश कुमार

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…