सच के साथ (सामाजिक संगठन) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दीप जोशी, केंद्रीय सचिव श्री बी सी पंत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार एवं वर्तमान केंद्रीय संयोजक एवं मीडिया प्रभारी श्री विशाल उपाध्याय के मार्ग दर्शन में हरिद्वार स्थित गंगा जी के बहादराबाद पुल के पास शिव भक्त कांवड़ियों को फल वितरण किया गया जिसमे हरिद्वार जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री संतोष नौटियाल, समाज सेवक प्रमोद चौधरी, समाज सेवक रामपाल सिंह एवं अन्य सदस्य सच के साथ समिति के उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
कार्यक्रम के सम्पन्न होने के बाद सच के साथ (सामाजिक संगठन) के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार एवं वर्तमान केंद्रीय संयोजक एवं मीडिया प्रभारी श्री विशाल उपाध्याय ने हरिद्वार की जानता एवं यहाँ आने वाले पर्यटक से निवेदन किया है कि माँ गंगा और देवनगरी हरिद्वार हम सभी के आस्था का प्रतीक है अतः हम सभी का ये दायित्व बनता है कि हम सभी माँ गंगा के घाट के आसपास सफाई रखें ताकि यहाँ पर आने वाले पर्यटक के साथ हम सभी धार्मिक नगरी को पवित्र रखने के साथ साथ कूड़े कचरे से फैलने वाली बीमारियों से भी दूर रहे। इसके साथ श्री विशाल उपाध्याय ने हरिद्वार प्रशासन का भी धन्यवाद किया।
सच के साथ (सामाजिक संगठन) के केंद्रीय अध्यक्ष दीप जोशी, केंद्रीय सचिव बी.सी.पंत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय संयोजक एवं मीडिया प्रभारी विशाल उपाध्याय समेत संगठन के पदाधिकारियों ने बहादराबाद पुल के पास शिवभक्त कांवड़ियों को किए फल वितरण…..

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,