कैंट क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा…एक शातिर चोर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी को किया बरामद*
*कोतवाली कैण्ट*
दिनांक -वादी श्री गौरव कुमार निवासी छबीलबाग कांवली रोड देहरादून ने थाना आकर तहरीर दी कि फैट टाइगर केफे निकट बिन्दाल पुल के सामने से उनकी स्कूटी Dio सं0 UK07DZ-2095 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी हैं। तहरीर पर थाना विकासनगर में तत्काल अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 110/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटनाओ के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े दिशा निर्देश दिए गए। ज़िस पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्धों की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 19-07-25 को अभियुक्त राहुल उर्फ दानी पुत्र राजकुमार निवासी निरंजनपुर सब्जी मंदी के पास चक्की टोला रोड झुग्गी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया गया ।
*नाम पता अभियुक्त*
01- राहुल उर्फ दानी पुत्र श्री राजकुमार निवासी निरंजनपुर सब्जी मंदी के पास चक्की टोला रोड झुग्गी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 22
*बरामद माल।*
01- स्कूटी Dio सं0 UK07DZ-2095
*पुलिस टीम –*
01-उ0नि0 विनयता चौहान , चौकी प्रभारी बिन्दाल ,
02-अ0उ0नि0 वीरेन्द्र राम ,
03- का0 रंजीत राणा,
04- का0 सुरेन्द्र सिंह,

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…