हरिद्वार। ड्रग्स विभाग की ओर से शनिवार को मेडिकल स्टोर और होलसेल की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें ड्रग्स कंट्रोल विभाग की वरिष्ठ इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हरीश सिंह और मेघा की संयुक्त टीम ने आर्य नगर, ज्वालापुर क्षेत्र के कई खामियों देखी। इसमें कई होलसेलर लाइसेंस प्राप्त कर लेने के बाद दुकानों को बंद कर देते हैं। ऐसे में तमाम दवाओं का दुरुपयोग किया जाता है। इस पर नियंत्रण लाने के लिए होलसेलर और रिटेलर का भौतिक सत्यापन भी किया गया।ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर और होलसेल की दुकानों के संचालकों को बताया कि अपर आयुक्त के निर्देश के अनुसार जिस परिसर के लेआउट पर लाइसेंस प्राप्त करते हैं, उन्हीं परिसरों में औषधियों का भंडारण करना अनिवार्य है। किसी भी अनाधिकृत परिसर में औषधियों का भंडारण करना औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम का उल्लंघन है।
संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि यदि लाइसेंस में कोई परिवर्तन किया जाना है तो इसकी सूचना पूर्व में ड्रग्स विभाग को देना अनिवार्य है। लाइसेंस में आवश्यक संशोधन कराना होगा। निरीक्षण के दौरान यदि बिना अनुमति के परिवर्तन या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नारकोटिक औषधियों की खरीद-बिक्री और उनके नियंत्रण से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। इसमें नारकोटिक औषधियों के नियंत्रण और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक होलसेलर परिसर पर अनेक अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल बंद कराया गया।
ड्रग्स विभाग ने मेडिकल स्टोर और होलसेल की दुकानों का किया निरीक्षण….वरिष्ठ इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हरीश सिंह और मेघा की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र के कई होलसेलर और रिटेलर का किया भौतिक सत्यापन… जिस स्थान या ले आउट पर लिया लाइसेंस वहीं करना होगा दवाओं का भंडारण…अनिता भारती….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,