कोतवाली ज्वालापुर,हरिद्वार पुलिस द्वारा 72 घण्टे में खोज निकाले 02 गुमशुदा नाबालिक बच्चे*
*हिसार हरियाणा गैर प्रान्त किया बरामद*
*बच्चों को किया परिजनो के सुपुर्द*
*परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर*
*हरिद्वार पुलिस का किया आभार व्यक्त*
दिनांक 06/07/2025 को खुला आश्रय गृह ज्वालापुर से 05 नाबालिक बच्चे गुम हो गये थे जिस सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त गुमशुदा नाबालिक बच्चो की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सोशल मीडिया व अन्य इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार व फोटो पम्पलेट के माध्यम से दिनांक 10-07-2025 को 02 गुमशुदा बच्चे 1-ऋशु पुत्र राजू निवासी जिन्दल चौक हिसार हरियाणा उम्र-15 वर्ष 2-आनन्द कुमार पुत्र उमेश राव उम्र-16 वर्ष निवासी शिव कालोनी जिन्दल चौक हिसार हरियाणा को गैर प्रान्त हिसार हरियाणा से बरामद किया गया।
उक्त गुमशुदा बच्चो को ज्वालापुर पुलिस द्वारा उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा बालको को परिजनों से मिलवाने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
अन्य गुमशुदा तीन बच्चों की तलाश जारी है।
*बरामद बालकों का विवरण* –
1-ऋशु पुत्र राजू निवासी जिन्दल चौक हिसार हरियाणा उम्र-15 वर्ष
2-आनन्द कुमार पुत्र उमेश राव निवासी शिव कॉलोनी जिंन्दल चौक हिसार हरियाणा उम्र-16 वर्ष।
*पुलिस टीम*-
1-अ0नि0 प्रताप दत्त शर्मा
2-कां0नवीन क्षेत्री

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…