कप्तान के नेतृत्व में लगातार खुलासे कर नाम कमा रही हरिद्वार पुलिस*
*पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे के गिरेबान तक पहुंचे हरिद्वार पुलिस के हाथ*
*कलयुग बेटे ने बैट से पीट पीटकर उतारा पिता को मौत के घाट*
*पिता के शराब पीने व रोज़ रोज़ घर में मारपीट से परेशान बेटे ने उठाया खौफनाक क़दम*
*साक्ष्य छुपाने के लिए पिता के शव को अपने गांव ले जाकर किया था दाह संस्कार*
दिनांक 07-07-2025 को सुनील धनगर पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल निवासी रावली महदूद निकट शिव मंदिर सिडकुल ने थाना सिडकुल आकर प्रार्थना पत्र दिया कि शिवम व सचिन द्वारा अपने पिता अशोक कुमार की हत्या कर अपने परिवार के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर सबूत मिटा दिए गए हैं प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 333/ 2025 धारा 103(1)/ 238 BNS पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने स्थानीय पर एक टीम गठित की गई तथा विवेचक द्वारा दिनांक 09/07/25 को घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो सचिन द्वारा बताया गया कि मैं जींनस कंपनी में काम करता हूं व अपने माता-पिता में भाई बहनों के साथ रावली महदूद में किराए के मकान पर रहता हू तथा मेरे माता-पिता राजा बिस्कुट के पास खाने का ढाबा चलाते हैं।
मेरे पिता अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं जो आये लड़ाई झगड़ा मारपीट गाली गलौज करते हैं मेरी माता जी पर उल्टे सीधे आरोप लगाते थे जो कि हम सुन नहीं सकते थे दिनांक 06 /07/25 को मेरे पिता अशोक कुमार ने रोज की तरह शराब पी रखी थी जिस पर हमारा झगड़ा राजा बिस्कुट के पास स्थित ढावे पर हुआ उसके बाद में और मेरा भाई हर्ष अपने पिता को लेकर अपने कमरे पर आ गए कमरे पर आकर मेरे पिता ने मेरी माता जी को गाली गलौज देकर हर रोज की तरह झगड़ना शुरू कर दिया जब बोलचाल ज्यादा हो गई तो मेरे पिताजी ने मेरी मां को मारने के लिए क्रिकेट का बैट उठाया वह जैसे ही मेरी मां को मारने वाले थे मैंने उन्हें रोक लिया हमने मेरे ऊपर भी क्रिकेट के बैट से मारना शुरू कर दिया मेरे भाई हर्ष ने उन्हें रोका तो मैं उनके हाथ से बेट छीन लिया और जैसे ही उन्हें पकड़ा हुआ था हर रोज के झगड़े से परेशान होकर जान से मारने की नीयत से क्रिकेट के बैट से अपने पिताजी के सिर पर कई बैट से कई वार किया जिससे उनकी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनके सर से खून बहने लगा उन्हें लेकर हॉस्पिटल के लिए निकले ही थे उनकी मृत्यु हो गई जिससे हम लोग काफी घबरा गए और हम परिवारजन मेरी मां भाई हर्ष ने मिलकर बिना बताए अपने गांव राजा का ताजपुर बिजनौर अपने गांव ले जाकर दिनांक 06/07/25 को सुबह के समय हमने अंतिम संस्कार भी कर दिया।
जिसपर अभियुक्त सचिन को उसके जुर्म धारा 103(1)/238 BNS से अवगत कराकर गांव राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में वांछित माँ, बेटे की तलाश जारी है।
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी थाना सिडकुल।
2. हेड कांस्टेबल 101 सुनील सैनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
3. महिला हेड कांस्टेबल 358 उमा सिरोहा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।
4. कांस्टेबल 815 विक्रम सिंह थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…