शादी में तमंचा लहराना पडा भारी, हरिद्वार पुलिस ने तमंचे सहित धर दबोचा”करीब एक माह पूर्व ग्राम गढमीरपुर में शादी में डांस के दौरान लहराया था देशी तमंचा,पुलिस ने अभि0 को गिरफ्तार कर बरामद किया देशी तमंचा,शादी के जश्न में सोशल मीडिया पर असला लहराना युवक को पड़ा भारी, खुशी खुशी में पहुंच गया जेल।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत माह मई- 2025 को ग्राम गढमीरपुर में एक शादी समारोह में डांस के दौरान एक व्यक्ति द्वारा तमंचा लहराने का वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था,
उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा वीडियो में मौजूद तमंचा लहराने वाले व्यक्ति की पहचान एवं ठोस सुरागरसी पतारसी की गयी ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार व पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की ठोस सुरागरसी पतारसी, तलाश करते हुये आज दिनांक 11.07.2025 को मुखबिर की सूचना पर सुमन नगर गली न0 5 से अभि0 तज्जमुल उर्फ सोनू पुत्र निसार नावासी ईदगाह रोड ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर अभि0 के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तंमचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया ।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभि0 द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा तमंचे को सुरक्षा के लिये अपने पास रखा था, एवं लगभग एक महीने पहले ग्राम गढमीरपुर में एक शादी समारोह में डासं करते हुये यह तंमचा दिखाया था । पुलिस ने अभि0 तज्जमुल उर्फ सोनू उपरोक्त के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 286/25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई l
भविष्य में भी यदि इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है तो सम्बन्धित आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
*गिरफ्तारी*
1. तज्जमुल उर्फ सोनू पुत्र निसार नावासी ईदगाह रोड ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी-* 01 देशी तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
**पुलिस टीम-*
1. कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 अर्जुन कुमार , कोतवाली रानीपुर
3. का0 721 महेन्द्र तोमर , कोतवाली रानीपुर
4. का0 780 जयदेव, कोतवाली रानीपुर

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…