अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन,अवैध खनन में लगे पोकलैंड, जेसीबी सहित कई वाहन सीज,राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम।
हरिद्वार 06 जुलाई 2025- सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा गत दिवस देर रात्रि भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। जिला खनन अधिकारी काजिम रजा के नेतृत्व में खनन विभाग द्वारा की गई छापेमारी से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहनों–एक पोकलैंड, एक जेसीबी, 10 टायर वाले दो बड़े डंपर तथा 2 ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही सीज किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,