थाना बहादराबाद,कप्तान डोबाल की पावरपैक लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस का इकबाल बुलंद,कांवड़ यात्रा से पहले नशा तस्करी पर हरिद्वार पुलिस का तीखा वार,करीब 03 करोड रूपये अन्तराष्ट्रीय बाजार कीमत की स्मैक बरामद,एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक रूझान,कांवड़ मेले में नशा बेच मुनाफा वसूलने का था इरादा, सतर्क पुलिस ने प्लान किया फेल,हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही से नशा तस्करी से जुड़े माफियाओं में मचा हाहाकार,करीब डेढ़ किलो स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार नशा तस्कर धर दबोचा।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रखर नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
कांवड़ की तैयारियों के बीच एसएसपी हरिद्वार के चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बहादराबाद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 05/07/25 को दौराने चेकिंग नहर पटरी पथरी पॉवर हाऊस के पास से अभियुक्त मोहम्मद मुर्सलीन को 1 किलो 42 ग्राम स्मैक लाल रंग, 457 ग्राम मिलावट स्मैक, डिजिटल तराजू, एक पैकेट लाल रंग पाउडर व बाइक के साथ दबोचा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 274/25 धारा 8/21/60 NDPS के तहत दर्ज किया गया।
आरोपी पूर्व में हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर व अन्य स्थानों पर स्मैक तस्करी का काम करता है जो कांवड़ मेले में स्मैक की बिक्री के इरादे से हरिद्वार आया था। आरोपी शातिर किस्म का है जिसने पुलिस से बचने के लिए स्मैक में लाल रंग मिलाया था जिससे वह पहचान में ना आए और आसानी से अपने कामयाबी सफल हो जाए, लेकिन हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त के अरमानों पर पानी फेरते हुए सलाखों के पीछे भेज दियाl अभियुक्त के तार राजस्थान, हरियाणा, सहारनपुर एवं अन्य स्थानों से भी जुड़े हुए हैं इसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है बहुत जल्दी गिरोह के अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा
*विवरण आरोपित-*
मो. मुर्सलीन पुत्र शौकीन अली निवासी ग्राम जोला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फनगर उ.प्र. उम्र 27 वर्ष हाल निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार
*बरामदगी-*
1- स्मैक (लाल रंग की)- 1.042 कि.ग्रा.
2- मिलावट स्मैक- 457 ग्राम
3- इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01
4- लाल रंग का पाउडर- एक पैकेट (500 ग्राम)
5- मो0सा0- 01
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद नरेश राठौड
2- व.उ.नि. प्रदीप राठौर
3- अमित नौटियाल प्रभारी चौकी बाजार
4- अपर उ0नि0 राकेश कुमार
5- का. विरेन्द्र चौहान
6- का. मुकेश नेगी
7- का0 जयपाल सिंह
8- CMP अक्षय कुमार फील्ड यूनिट हरिद्वार
9- का0 अनिल चौहान फील्ड यूनिट हरिद्वार
10- का0 विनय भट्ट फील्ड यूनिट हरिद्वार

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…