हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करते हुए परिजनों को सूचना कर दी गई है।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि करीब 4 साल से युगल का प्रेम प्रसंग चल आ रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से अनबन होने के चलते दोनों में बातचीत बंद थी। दोनों के बीच अनबन की वजह किसी तीसरे की एंट्री होना भी बताया जा रहा है। जिसके चलते प्रेमी ने यह खौफनाक कदम उठाया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है। युवती का नाम हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर मूल निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ साल से सिडकुल में किसी फैक्ट्री में नौकरी कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,