मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद, हरिद्वार की और से नाजिम त्यागी सभासद की बैठक पर लगाया गया निःशुल्क कैंप…
पिरान कलियर। शनिवार को मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद, हरिद्वार की और से सभासद नाजिम त्यागी की बैठक पर निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाकर लोगों की आखों की जांच व अन्य जांच कर लोगों को निःशुल्क दवाई दी गई । इस दौरान मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद, हरिद्वार
की और से लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में लगभग 120 लोगों की जांच की गई है। जिनमें से 40 लोगों ने आंखों का चेकअप कराया और
80 लोगों ने जरनल फिजिशियन से परामर्श लिया और निशुल्क दवाइयां दी गई। वहीं सभासद नाजिम त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को वार्ड नंबर 3 में मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद द्वारा लगाए गए कैम्प में लगभग 120 लोगों ने चेकअप कराया और निशुल्क दवाइयां ली।
इस दौरान डॉ अरशद इकबाल मार्केटिंग हेड,गौरव कुमार मार्केटिंग मैनेजर,राहुल सैनी असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर,डॉ विवेक राणा जनरल फिजिशियन,डॉक्टर प्राची Eyes स्पेशलिस्ट, जितेंद्र गिरी,अरुणिमा यादव, मधु,गौरव, आदि मौजूद रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,