मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नदी उत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां के समान सभी नदियों का समान आदर करने का दिया सन्देश,सभी नदियों को निर्मल, स्वच्छ रखने का लिया गया संकल्प,
हरिद्वार 04 जुलाई 2025- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार पहुॅचकर हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में मां गंगा की पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की इसके साथ ही हरि की नगरी हरिद्वार में आने आले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूर्ण करने की भी मां गंगे से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पौड़ी पर आयोजित नदी उत्सव कार्यक्रम में कहा कि नदियां केवल जल स्त्रोत मात्र नहीं हैं, बल्कि प्राचीन काल से ही सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक प्रगति का आधा स्तम्भ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए भी नदियों का संरक्षण एवं संवर्धन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी नदियों की स्वच्छता एवं निर्मल बनाए रखने के लिए मां के समान नदियों का सम्मान करंे और नदियों को स्वच्छ एव निर्मल बनाए रखें। इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी श्रद्धालुओं द्वारा दोनो हाथ उठाकर मां के समान नदियों का सम्मान करने तथा भविष्य में कभी भी नदियों को दूषित न करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के हरकी पौड़ी पहुॅचने पर भव्य स्वागत किया। मां गंगा का पूजन कार्य पूरे विधि विधान के साथ आचार्य अमित शास्त्री द्वारा किया गया ।
इस दौरान पूर्व सासंद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी,विधायक मदन कौशिक,आदेश चौहान, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रुहेला,सचिव उज्ज्वल पंडित, शैलेश गौतम,धीरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज झा,मंत्री विकास प्रधान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा साहित भरी संख्या में श्रद्धालु एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…