कोतवाली ज्वालापुर,पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर चोर धरे,आरोपित के कब्जे से 01 चोरी की बैटरी व घटना में प्रयुक्त कार i-10 बरामद*
वादी राहुल कुमार, कंपनी टेक्नीशियन (ऑप्टिमम) प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव दिल्ली हाल निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ राइस मिल तिराहा ज्वालापुर बाईपास पर लगे नगर नियंत्रण सीसीटीवी सर्विलास के अन्तर्गत लगे 02 कैमरो के 75-AH (OKAYA) की 02 बैटरी चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या-320/2025 धारा 303(2)BNS पंजीकृत किया गया।
खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर कड़ी सुराग राशि पता रसी कर/लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
इसी क्रम में दिनांक 02-03/07/2025 को रात्रि दौराने चैंकिंग पुलिस टीम ने 03 संदिग्ध को सैक्टर-2 के पास से दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की बैटरी व घटना में प्रयुक्त कार i-10 बरामद की। विधिक कार्यवाही जारी है।
*विवरण आरोपित-*
1-जोगराज कुमार पुत्र रघुवीर सिंह
2-आकाश पुत्र राधेश्याम
3-गणेश गोस्वामी उर्फ नन्दु पुत्र शिव गिरी
समस्त निवासी ग्राम ब्रहमपुर कोतवाली सिविल लाइन रुड़की
*बरामदगी-*
1- बैटरी(OKAYA) कंपनी
2- घटना में प्रयुक्त कार i-10
*पुलिस टीम-*
1-उपनिरीक्षक नवीन नेगी
2-कांस्टेबल महावीर
3-कांस्टेबल अंकुर चौधरी
4-कांस्टेबलअजय पंवार
5-कांस्टेबल दीपक चौहान

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…