रोटरी क्लब कनखल ने गंगा कैंसर होस्पिस को प्रदान की चिकित्सा सामग्री।
हरिद्वार। सेवा,समर्पण और संवेदना के मूल्यों को साकार करते हुए रोटरी क्लब, कनखल ने 2 जुलाई 2025 को गंगा कैंसर होस्पिस, हरिद्वार को आवश्यक चिकित्सीय सामग्री का दान किया। यह पहल गंभीर रूप से बीमार रोगियों की देखभाल में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह, सचिव श्री राजीव अरोड़ा, श्री गौरव शर्मा, डॉ. शीलू भाटिया एवं श्री हितेश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब प्रतिनिधियों ने होस्पिस प्रशासन से मुलाकात की तथा रोगियों की देखभाल हेतु दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
डॉ. शीलू भाटिया ने कहा, “यह केवल चिकित्सीय सामग्री का दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
क्लब अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि रोटरी क्लब, कनखल भविष्य में भी स्वास्थ्य व सेवा क्षेत्र में इसी प्रकार योगदान देता रहेगा।
गंगा कैंसर होस्पिस प्रबंधन समिति ने इस सहयोग के लिए क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब की यह पहल समाज में सेवा और सहानुभूति की भावना को सुदृढ़ करती है और अन्य संस्थानों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करती है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,