थाना सिडकुल,ऑपरेशन लगाम के तहत हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी,थाना सिडकुल पुलिस व ANTF की संयुक्त कार्रवाई,बाइक से गांजा तस्करी करते दबोचा तस्कर, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद,तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन लगाम को सफल बनाने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा दिनाक 27.06.25 को चैंकिंग के दौरान अभियुक्त इमरान पुत्र ईनाम मौ0 इकरापुर कस्बा कैराना जिला शामली उ0प्र0 उम्र- 34 वर्ष को अवैध गांजे की तस्करी करते हुए केबिन केयर तिराहा रोशनाबाद हरिद्वार से मय मो0सा0 के गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 08 किलो, 158 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 320/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
इमरान पुत्र ईनाम मौ0 इकरापुर कस्बा कैराना जिला शामली उ0प्र0 उम्र- 34 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
१- 08 किलो, 158 ग्राम अवैध गांजा
२- मो0सा0 UP19H-1268 स्पेलण्डर
*पुलिस टीम*
1- मनोहर भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक थाना सिडकुल
उ0नि0 रणजीत तोमर मय ANTF टीम
उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह राणा
का0 200 हरि सिंह
का0 278 प्रियांशु

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,