मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में डॉ अशोक तोमर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण किए गए। निरीक्षण में भारत अल्ट्रासाउंड में कोई भी चिकित्सक नहीं पाया गया एवं कहा गया कि चिकित्सक अवकाश पर है, न ही संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए गए जिस कारण केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया एवं केंद्र में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी एवं आदेश प्राप्त होने के उपरांत अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया जाएगा। आशीर्वाद नर्सिंग होम , पुरकाजी रोड का भी निरीक्षण किया गया जिसमें भी कमियां पाई गई डॉ अमित कुमार द्वारा चिकित्सक न होते हुए भी अपने नाम आगे डॉ एवं एम0 डी0 लगाया जा रहा है एवं मरीजों को भ्रमित किया जा रहा है, जिस हेतु भी केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा एवं बंसल हॉस्पिटल में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई । जिन केंद्रों के रिकॉर्ड में कमियां पाई गई है उन केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा एवं पी सी पी एन डी टी अधिनियमानुसार कार्यवाही की जायेगी । टीम में डॉ अशोक कुमार तोमर के साथ डॉ छवि पटेल महिला चिकित्सा अधिकारी सीएचसी लक्सर, फरमूद अली विधिक सलाहकार, एवं जिला समन्वयक रवि संदल मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ0 आर.के. सिंह के निर्देश पर एसीएमओ डॉ0 अशोक तोमर के नेतृत्व में टीम ने लक्सर क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया निरीक्षण…..अनिमित्ताएँ मिलने पर केंद्रों पर कार्यवाई करने को सीएमओ को दी जाएगी रिपोर्ट….

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…