हरिद्वार पुलिस,एएसपी जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ गोष्ठी आयोजित,आगामी कांवड़ मेले के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही के लिए तय रूट की दी जानकारी,मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से मांगा सहयोग।
आज दिनांक 28/06/25 को एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में आगामी कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एएसपी/ सीओ सदर जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आगामी कावड़ मेला के दौरान रूट व्यवस्था/डायवर्जन आदि के संबंध में आयोजित गोष्ठी की गई बैठक में एएसपी जितेंद्र चौधरी द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों से वार्ता करते हुए उन्हे पुलिस द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी देते हुए इंट्री एक्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
साथ ही अवगत कराया कि सभी अपने अपने वाहन चालकों को अच्छे से ब्रीफ कर ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे।
उक्त गोष्ठी में सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक सिडकुल मनोहर भण्डारी, सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,