उत्तराखंड की पावन धरती हरिद्वार एक ऐतिहासिक सामाजिक मिलन का साक्षी बनने जा रही है। धनगर (गडरिया) वंशीय समाज की ओर से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के 300वें जन्मोत्सव के अवसर पर “धनगर महासम्मेलन” का आयोजन 8 जून 2025 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे, शोभा गार्डन, सलेमपुर (निकट सिडकुल थाना), हरिद्वार में किया जा रहा है।

यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर महामंच के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज की संस्कृति, परंपरा और संघर्षों की महागाथा को मंच से पुनर्स्मरण कराया जाएगा।
धनगर समाज के गौरव को समर्पित इस महासम्मेलन में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके आगमन से यह कार्यक्रम सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व का हो गया है।
ग्राम रोशनाबाद निवासी भाजपा के युवा नेता अभय पाल ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक महासम्मेलन का हिस्सा बनें और “धनगर समुद्र मंथन” में अपनी सहभागिता निभाएं।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासिका थीं, बल्कि सामाजिक समरसता और जनकल्याण की प्रतीक भी रहीं। उनके 300वें जन्मोत्सव को पूरे उत्तर भारत के धनगर समाज द्वारा एकता, चेतना और संगठन के रूप में मनाया जा रहा है। यह सम्मेलन समाज को संगठित कर नए सामाजिक व राजनीतिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।धनगर समाज के इस आत्मगौरव के उत्सव में सामाजिक विचारकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और युवाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वक्तव्य सत्र और समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी प्रस्तावित है।
जय अहिल्या! चलो रोशनाबाद! – इस उद्घोष के साथ हरिद्वार में धनगर समाज एक नए युग की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है।

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…