हर की पौड़ी पर गंगा की तेज धार में डूबते युवक को देवदूत बनकर बचाया,निर्जला एकादशी के मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले लोगों का तांता लगा रहा. इसी दौरान जम्मू-कश्मीर से आया एक युवक गंगा की तेज धार में डूबने लगा. हालांकि आपदा राहत दल के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर उसकी जान बचाई।
हरिद्वार में मां गंगा की धारा बहुत तेज होती है. यहां गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं जरा सी चूक पर गंगा की तेज धार में बहने लगते हैं. ऐसी परिस्थितियों के लिए ही हर की पौड़ी पर बने पुलों पर लोहे के मोटे-मोटे जंजीर बांधे गए है. ताकि यदि को गंगा की तेज धार में बहने लगे तो जंजीर पकड़ कर अपने आप को बचा सके. शुक्रवार को ऐसा ही कुछ जम्मू-कश्मीर से आए एक युवक के साथ हुआ. गंगा की तेज धार में नहाते समय अचानक इस युवक का संतुलन बिगड़ा और फिर वो तेज धार में बहने लगा. हालांकि अगले ही पुल उसने लोहे के मोटे जंजीरों को पकड़ लिया. युवक कुछ देर उसी हालत में बीच धार में लटका रहा. तभी आपदा राहत दल के जवान देवदूत बनकर उस तक पहुंचे और उसे बचाया।इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है. साथ ही इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई है. मालूम हो कि शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान करने वाले कई भक्त हरिद्वार पहुंचे थे. इसी में एक युवा जम्मू कश्मीर से आया था।जम्मू कश्मीर से आए विशाल नामक युवक गंगा में तैर रहा था इतने में गंगा की तेज लहरों में वह आ गया. जिसके बाद वह तेज बहाव में डूबने लगा. गनीमत यह रही कि हाथी पुल के पास बनी जंजीरों को उसने पकड़ लिया. इसके बाद हरिद्वार की आपदा राहत दल की 40वीं वाहिनी पीएससी की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया गया।जिसके बाद विशाल को सकुशल गंगा से बाहर निकाला. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से जम्मू कश्मीर से मां गंगा में स्नान करने आए यात्री विशाल जंजीर पर करके लटका हुआ है. फिर तुरंत स्पीड बोट से पहुंचे आपदा राहत बल के जवानों ने उसे बचाया।
आपदा राहत दल 40बटालियन पीएसी रेस्क्यू टीम मे,बिशन सिंह खंडवा,रवि वालिया,नितेश नौटियाल, कर्ण सिंह,चित्र मोहन सिंह, दीपक कुमार शामिल रहे।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…