हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में योग के प्रति लोगों को जागरूक कर जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। योग शिविर का आयोजन डॉक्टर मोनिका भास्कर के संयोजन में किया गया, जिसमें डॉक्टर पूजा रॉय, डॉक्टर भास्कर और डॉक्टर नवीन दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि, “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति, एकाग्रता और जागरूकता को भी बढ़ाता है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और मानसिक संतुलन बना रहता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार और आयुष मिशन के तहत जनपद हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और योग प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के बीच संतुलन स्थापित करना भी है।
शिविर में भाग लेने वाले लोगों ने योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और योगाचार्यों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। स्थानीय लोगों में इस शिविर को लेकर उत्साह देखा गया, और सभी ने इस पहल की सराहना की।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,