थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून अशोक कुमार बने इंस्पैक्टर, SP GRP तृप्ति भट्ट ने पहनाए स्टार,2008 बैच के पुलिस ऑफिसर को तीसरा स्टार लगाए जाने पर पूरे जीआरपी स्टाफ ने दी बधाई,मिष्ठान वितरण के दौरान समस्त जीआरपी परिवार ने दी भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
आज दिनांक 03.06.2025 को IPS तृप्ति भट्ट द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून अशोक कुमार को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर कंधे पर तीसरा स्टार “बैच” लगाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शुभकामनायें दी गई।
श्री अशोक कुमार वर्ष 2008 बैच के सीधी भर्ती के उपनिरीक्षक हैं जो काम की अच्छी जानकारी एवं अपने मधुर व्यवहार के कारण पूरे स्टाफ में लोकप्रिय हैं।
मिष्ठान वितरण के दौरान समस्त जीआरपी पुलिस परिवार द्वारा श्री अशोक कुमार को उनके अग्रिम सुनहरे भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं। इस दौरान आज पूरे दिनभर जीआरपी पुलिस कार्यालय में खुशी का माहौल बना रहा।

More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,