विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर क्वांटम यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर क्वांटम यूनिवर्सिटी, भगवानपुर में तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ममता राकेश एसपी देहात श्री शेखर चंद्र सुयाल, वरिष्ठ सिविल जज श्री सिमरनजीत कौर, एसीएमओ डॉ. आलोक तिवारी, यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विवेक कुमार, डीन डॉ. अमित दीक्षित एवं एनसीडी जिला सलाहकार श्री सुनील राणा सहित एनटीसीपी टीम ने सहभागिता की। एनएसएफ सलाम मुंबई फाउंडेशन की सहयोगी संस्था बहुउदय लोक सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार पाल का विशेष सहयोग रहा i कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों पर प्रकाश डालते हुए तंबाकू मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,