एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स एवं तंजानिया से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच आज एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल बैठक आयोजित की गई, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार, निवेश के अवसरों और सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसएमएयू चैंबर्स से श्री मोहिंदर आहूजा जी, उपाध्यक्ष (एसएमएयू चैंबर्स) ने आरोग्य फार्मूलेशन में तंजानिया प्रतिनिधियों श्री गाओ एच ngwwilizi- ICT प्रबंधक एवं श्री जुवेंटस एम. बायतू-निवेश प्रोत्साहन और श्रीमती रेखा शर्मा जी, फाउंडर मार्स एवं श्री प्रदीप चौहान जी, का स्वागत किया। तंजानिया प्रतिनिधियों ने फार्मा सीन्थ फार्मूलेशन लिमिटेड श्री आर सी जैन जी की इंडस्ट्री का दौरा किया उसके बाद श्री निखिल गोयल जी की इंडस्ट्री नीपूरे फार्मा सिडकुल हरिद्वार में कार्यशाला का संज्ञान लिया। ३ बजे से आरोग्य फार्मूलेशन में राउंड टेबल मीटिंग में तंजानिया प्रतिनिधियों ने भारतीय टेक्नोलॉजी, मेडिकल & फार्मा सेक्टर और अन्य प्रकार की इंडस्ट्रीज को तंजानिया में स्टार्टअप करने k लिए आमंत्रित किया और भारतीय व्यापार संवर्धन को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने क लिए तंजानिया सरकार भी अपनी सहभागिता करेगी। दोनों पक्षों ने भविष्य में नियमित संवाद एवं संयुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। एसएमएयू चैंबर्स टीम से श्री अनिल शर्मा जी,( राष्ट्रीय संयोजक), श्री आर सी जैन, ( हेड फार्मा ), श्री मोहिंदर आहूजा जी, उपाध्यक्ष, CA आशुतोष पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष (यू0 पी0-पूर्व), एवं श्री कृष्णा पांडेय जी ने हिस्सा लिया।
एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स एवं तंजानिया से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल बैठक की गई आयोजित…जिसमें द्विपक्षीय व्यापार, निवेश के अवसरों और सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से की गई चर्चा…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,