एडीसी डॉक्टर सुधीर कुमार ,वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और नव नियुक्त ड्रग इंस्पेक्टरों ने थाना सिडकुल के साथ मिलकर डेंसो चौक हरिद्वार में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर संचालकों को दवाओं के भंडारण हेतु उचित तापमान बनाए रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बढ़ते तापमान को देखते हुए, कोल्ड स्टोरेज का ठीक से संचालन करना आवश्यक है उन्होंने बताया कि तापमान सही न होने पर दवाओं की प्रभावकारिता पर बुरा असर पड़ सकता है। । साथ ही, उन्होंने यह भी सख्त हिदायत दी कि डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं की बिक्री न की जाए।टीम में शामिल औषधि निरीक्षक मेघा, अमित कुमार आज़ाद, हार्दिक भट्ट, साथ ही नवनियुक्त औषधि निरीक्षक द्वारा सिडकुल में एक फार्मा कंपनी का भी निरीक्षण कराया गया
ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने मेडिकल स्टोर्स व फार्मा कम्पनी का किया औचक निरीक्षण….स्टोर संचालकों को दवाओं के भंडारण, उचित तापमान बनाए रखने को कोल्ड स्टोरेज का ठीक से संचालन करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,